पाकुड़, अप्रैल 26 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के बड़ा सरसा गांव में शनिवार देर शाम श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री श्री शिव महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए रंजन साहा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है और लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। कथा के पहले दिन ही क्षेत्र के ग्रामीण और भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पूजा-अर्चना शुरू भक्ति भजनों और भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्णा साहा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.