पाकुड़, जून 29 -- राज्य परियोजना निदेशक झारखंड रांची के निर्देशानुसार सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर खेल मैदान में लिटि्ल चैंप्स (08-12) वर्ष, कक्षा तीन से पांच के बालक-बालिका वर्ग के छात्र-छात्राओं का फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्लस टू हाई स्कूल महेशपुर की टीम विजेता बनी जबकि हाई स्कूल प्लस टू बिरकिट्टी की टीम उप विजेता बनी। विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं बालिका वर्ग लिटि्ल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीतारामपुर विजेता बनी। जबकि हाई स्कूल महेशपुर की टीम उप विजेता बनी। विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बीइईओ सुधा कुमारी, बीआरपी अब्दुस ...