रांची, जून 6 -- रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के दूसरे दिन पहला मुकाबले न्यू झारखंड नामकुम और बांधगाड़ी के बीच खेला गया। महाराजा मदरा मुंडा ग्राउंड, कांके में खेले गए इस मैच में निर्धारित समय तक दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। ड्रॉ मैच से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। वहीं, दूसरे मुकाबले में लिटिल स्टार हुलहुंडू ने कड़े संघर्ष के बाद स्पोर्टिंग यूनियन को एक गोल से पराजित किया। एकमात्र गोल 66वें मिनट में राम ने किया। रविवार को पहला मुकाबला राजा स्पोर्ट्स बरियातू और अमर भारती व दूसरा मुकाबला एजी झारखंड व बिरसा क्लब कोकर के बीच खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- टाटा सेरसा ने यंग स्पोर्टिंग को 8 विकेट से हराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...