लिटिल स्कॉलर्स स्कूल की आरना ने काशीपुर टॉप
काशीपुर, मई 13 -- काशीपुर, संवाददाता। क्षेत्र में सीबीएसई की 12वीं का परीक्षा परिणाम सुखद रहा। क्षेत्र के सभी विद्यालयों में अधिकतर छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालयों ने उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लिटिल स्कॉलर्स स्कूल की आरना ने 97.2%, निवेदिता चौहान ने 96.4% और तनिष्का सक्सेना ने 96.4% अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के युवराज ने 95%, आस्था रावत ने 94.4% और जश्नदीप सिंह ने 94.2% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। समर स्टडी हॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुंडेश्वरी में साकेत अरोरा ने सर्वाधिक 94.0%, आकांक्षा ने 94% और अनुष्का गौतम ने 91.2% अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। यह भी पढ़ें- लिटिल स्कॉलर्स स्कूल की आरना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.