जमशेदपुर, मार्च 20 -- टेल्को स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल में "भवन निधि" के नाम पर प्रस्तावित करीब 14 करोड़ रुपये की वसूली को लेकर विवाद बढ़ गया है। शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक व भाजपा नेता अंकित आनंद ने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए उपायुक्त समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत भेजी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रति छात्र Rs.1000 मासिक और नए प्रवेश पर Rs.12,000 की अनिवार्य वसूली शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 का उल्लंघन है।शुक्रवार को अंकित आनंद ने स्कूल गेट पर प्राचार्या सिस्टर हिल्डा डी'सूजा के हस्ताक्षरित नोटिस की प्रति जलाकर विरोध जताया और इसे "तुगलकी फरमान" बताया।उन्होंने मामले की जांच, वसूली पर रोक और राशि वापस करने की मांग की है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.