देवरिया, अक्टूबर 7 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लिटिल फ्लावर स्कूल सलेमपुर के कक्षा आठ-ए के छात्र रणवीर सिंह का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की अंडर-14 बास्केटबॉल टीम में चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक मध्य प्रदेश के गुना में आयोजित होगी। रणवीर के चयन से विद्यालय परिवार के साथ ही सलेमपुर और देवरिया के खेलप्रेमियों में खुशी है।विद्यालय के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी छात्र का एसजीएफआई अंडर-14 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इससे पहले रणवीर सिंह सीआईएससीई अंडर-14 बॉयज नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। फाइनल में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को 60-42 से हराकर खिताब जीता था। इस जीत में रणवीर ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था।रणवी...