लिटिल चैम्स के दूसरे दिन नन्हे कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू
गोड्डा, जून 24 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। स्थानीय ज्ञानस्थली विद्यालय में आयोजित लिटिल चैम्स के दूसरे दिन नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे, जिन्होंने करतल ध्वनि से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत में आराध्या ने अपनी सुरीली आवाज में प्रसिद्ध गजल होश वालों को खबर क्या गाकर माहौल को बेहद संजीदा और खूबसूरत बना दिया। इसके बाद श्रुति ने भक्ति रस घोलते हुए पारंपरिक शिव भजन क़ा लैके शिव के मनाइब की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि पूरा परिसर शिवजी की भक्ति में लीन हो गया। सुरों के इस सफर को आगे बढ़ाते हुए शाहीन ने एक बेहतरीन धुन गीत गाया, जिसकी लय पर वहां मौजूद सभी शिक्षक और छात्र झूमने पर मजबूर हो गए। वहीं, शगुण ने अपनी मधुर आवाज में भीगा भीग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.