लिटिल चैम्प फुटबॉल प्रतियोगिता पर उउवि परसाटांड़ का कब्जा
गिरडीह, जुलाई 4 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना गिरिडीह के तत्वावधान में शनिवार को पीएनडी जैन उच्च विद्यालय के मैदान में प्रखंड स्तरीय द्वितीय लिटिल चैम्प फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप प्रमुख उपेन्द्र महतो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गणेश मुखर्जी एवं नोडल शिक्षक सह खेल प्रभारी अनूप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मौके पर नोडल शिक्षक अनूप कुमार ने कहा कि सुब्रतो कप प्रतियोगिता के बाद छोटे बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से लिटिल चैम्प फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में डुमरी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की कक्षा तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जयनगर प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.