लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता में बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन
दुमका, जुलाई 27 -- कोलाई बाड़ी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों ने द्वितीय लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के बच्चों ने जिला स्तर में खिताब प्राप्त कर राज्य स्तरीय खेल के लिए रांची में अपना बेहतर प्रदर्शन किया। जहां धनबाद टीम को पराजित कर रामगढ़ जिला की टीम से पराजित हो गई। जिससे टीम क्वार्टर फाइनल नहीं पहुंच पाई। लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता दुमका टीम राजधानी रांची में अपना बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों को आकर्षित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम कुमार ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए और भी जोर शोर से तैयारी करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.