प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज। लिटिल किंगडम स्कूल में बच्चों के लिए शनिवार को विशेष पूल पार्टी का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में बने पूल को रंग-बिरंगे गुब्बारों और पूल पार्टी थीम से सजाया गया था। पूल में रंगीन गेंदों के साथ बच्चों ने खेल-खेल में समय बिताया और विभिन्न वाटर गेम्स का आनंद लिया। शिक्षकों की निगरानी में बच्चों ने सुरक्षित माहौल में पार्टी का आनंद लिया। साथ ही बच्चों के लिए स्वादिष्ट खान-पान की भी व्यवस्था की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...