उन्नाव, मई 9 -- शुक्लागंज, संवाददाता। राजधानी मार्ग स्थित अंबिका प्रसाद मेमोरियल लिटिल किंगडम में शुक्रवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षिका पामेला व्हाइट व विशिष्ट अतिथि संध्या मिश्रा ने गरिमा बढ़ाई।कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों के स्वागत गीत से हुआ। प्लेग्रुप के बच्चों ने मनमोहक नृत्य किया तथा प्लेग्रुप, नर्सरी और प्रेप की माताओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक अजय त्रिवेदी ने मातृत्व के त्याग और योगदान पर प्रकाश डाला। पामेला व्हाइट ने माँ के निस्वार्थ प्रेम को बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उप प्रबंधिका कनिका त्रिवेदी, कार्तिकेय, दिनेश त्रिवेदी, अनुराज श्रीवास्तव, हरि राठौर, सौरभ जायसवाल, धीरेंद्र मिश्रा एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।...