रांची, अप्रैल 23 -- रांची। लिटिल एंजल्स हाई स्कूल, पुंदाग के विद्यार्थियों ने जैक बोर्ड परीक्षा 2026 में अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। परीक्षा में शामिल कुल 179 विद्यार्थियों में से 143 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। 13 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। रुखसार परवीन 96.5% अंक लाकर स्कूल टॉपर बनीं। विद्यालय के निदेशक मसूद कच्छी ने इस उपलब्धि को छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के त्रिकोणीय सहयोग का परिणाम बताया। यह भी पढ़ें- प्रेमचंद हाई स्कूल के शत-प्रतिशत छात्र सफल यह भी पढ़ें- संत मागर्रेट गर्ल्स हाई स्कूल में रिया बनीं स्कूल टॉपर यह भी पढ़ें- JAC 10th Result 2026, jacresults.com: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, सिर्फ 1 क्लिक में करें चेक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...