रांची, फरवरी 14 -- रांची। पुंदाग स्थित लिटिल एंजल्स हाई स्कूल में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार उत्सव का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक मसूद कच्छी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देना है। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान खेल, कक्षा प्रदर्शन, सर्वाधिक उपस्थिति और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मौके पर सपना, जैनब, अंकुर, राज दिलशाद, उजमा, सुशीला देवी, रबाब, नेहा, नर्गिस, समेत स्कूल परिवार के लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.