रुद्रपुर, दिसम्बर 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के लिटिल किंगडम स्कूल में वार्षिक आर्ट, क्राफ्ट एवं साइंस प्रदर्शनी का शुभारंभ मेयर विकास शर्मा ने किया। मेयर ने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में फेस्टिवल ऑफ इंडिया, आवर प्लैनेट, विज्ञान मॉडल और अन्य क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। कक्षा 1 से 5 के छात्रों ने अपने उत्कृष्ट साइंस मॉडल प्रस्तुत किए, जबकि प्लेग्रुप, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने अपनी सुंदर ड्राइंग और क्राफ्ट के जरिए सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय की प्रशासक परविंदर पुरी ने कहा कि वार्षिक प्रदर्शनी बच्चों में सृजनशीलता, अवलोकन क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का माध्यम है। प्रधानाचार्य गायत्री खन्ना ने कहा कि बच्चों की मेहनत और उत्साह इस प्रदर्शनी में साफ दिखाई देता है। उप-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.