नई दिल्ली, मई 16 -- बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने लिटन दास के शतक की बदौलत दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 278 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने पहली पारी के दौरान अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया। बांग्लादेश के बल्लेबाजों को पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने काफी परेशान किया। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 4 और मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने इसके जवाब में पहले दिन स्टंप तक बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। अजान और अब्दुल्ला फजल क्रीज पर मौजूद हैं।पाकिस्तानी गेंदबाजों का कहर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश को मोहम्मद अब्बास ने पहले ही ओवर में महमूदुल ह...