छपरा, अप्रैल 15 -- कोपा। छपरा-सीवान रेलखंड के टेकनिवास और कोपा समहोता स्टेशन के बीच रेवाड़ी गांव स्थित समपार संख्या-53C के पास लिच्छवी एक्सप्रेस से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया व प्रेस के माध्यम से प्रयास किए और शव को 72 घंटे तक शीतगृह में रखा गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। अंततः निर्धारित समय बीतने के बाद पुलिस प्रशासन की निगरानी में चकुंदर निवासी मुन्ना सिंह की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोपा से अखलेश कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.