पटना, जनवरी 22 -- पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ.बिपिन चन्द्रा को समता पार्टी के लीगल सेल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय मंडल ने बुधवार को पटना मे आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम के बाद किया। इससे क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है। प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के वैशाली जिलाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, डॉ.बनबारी सिंह, सुधीर कुमार ओझा, डॉ.नरोत्तम कुमार , सुजीत पटेल, डॉ.राजकुमार, पूर्व सरपंच रीमा पटेल, अधिवक्ता रूपा रानी समेत दर्जनों लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय मंडल का आभार व्यक्त करते हुए डॉ.बिपिन चंद्रा को बधाई दी है। लोगों ने कहा कि डॉ.बिपिन चंद्रा के नेतृत्व में पार्टी का उत्तरोत्तर विकास होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.