प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, अनिकेत यादव। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में पढ़ने वाले छात्रों को बड़ी राहत देते हुए संस्थान प्रशासन ने न्यूनतम अंक से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब एंड सेमेस्टर परीक्षा में बैठने के लिए पहले की तुलना में अधिक लचीली व्यवस्था लागू की गई है। इस प्रस्ताव को सीनेट से मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद नए नियम मौजूदा सत्र से लागू कर दिए गए हैं। नए नियम के तहत अब छात्रों को मिड सेमेस्टर परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन को मिलाकर कुल 60 अंकों में से 23.75 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा। इन 60 अंकों में 25 अंक मिड सेमेस्टर परीक्षा के और 35 अंक आंतरिक मूल्यांकन के निर्धारित होते हैं। यदि कोई छात्र इन दोनों को मिलाकर तय न्यूनतम सीमा तक अंक प्राप्त कर लेता है, तो वह एंड सेमेस्टर परीक्षा म...