चतरा, अप्रैल 18 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के कोबना गांव में फांसी लगाकर युवती के द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मृतका नेहा कुमारी के चाचा धर्मेंद्र पांडे के लिखित बयान पर हंटरगंज थाना में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की की गयी है। इसमें सोनू तिवारी उसके पिता संतोष तिवारी, मां रेखा देवी, दादा गिरिजा तिवारी और भाई सुमंत तिवारी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतका के चाचा धर्मेंद्र पांडे ने आवेदन में बताया है कि उनकी भतीजी नेहा कुमारी और कोडरमा जिले के करहारी गांव के संतोष तिवारी के पुत्र सोनू तिवारी के साथ 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह भी पढ़ें- अपने प्रेमी से ऑनलाइन होकर प्रेमिका ने लगाई फांसी सामाजिक दृष्टिकोण से दोनों की शादी तय कर दी गई थी। शादी तय होने के बाद सोनू तिवारी...