लिखित परीक्षा से होगी बाल वाटिकाओं के 150 ईसीसी एजुकेटर्स की तैनाती
बस्ती, सितम्बर 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। जनपद में रिक्त 150 ईसीसी एजुकेटरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब इन पदों पर मेरिट के बजाय लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती होगी। अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसी) एजुकेटर्स के रिक्त प्रत्येक पद के सापेक्ष तीन-तीन आवेदन मिले हैं। इस हिसाब से कुल 450 अभ्यर्थी, भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जिले में कुल 810 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। इनमें से 179 बाल वाटिकाओं पर पहले से ही ईसीसी एजुकेटर तैनाती की जा चुकी है। जबकि 150 पदों पर पहले मेरिट के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पिछले वर्ष 900 से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 450 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.