लिखित परीक्षा की सूचना न मिलने से महिलाएं वंचित
कन्नौज, अक्टूबर 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। आउटसोर्सिंग के तहत ईसीसीई एजुकेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं ने लिखित परीक्षा से वंचित किए जाने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया था। इसके बाद चयनित कंपनी ट्रोम्सो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 30 अगस्त को लखनऊ में इंटरव्यू कराया गया था। इंटरव्यू सूची में उनका नाम भी शामिल था। आवेदिका चित्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में बताया कि उनका नाम इंटरव्यू सूची में क्रमांक 14 पर था। इंटरव्यू में शामिल होने के बाद उन्हें भर्ती की अगली प्रक्रिया की जानकारी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन लिखित परीक्षा के संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। पांच अक्टूबर को एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर से उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.