गुड़गांव, सितम्बर 1 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। पिछले करीब दो वर्षों से समय पर वेतन नहीं मिलने की समस्या से परेशान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की। हालांकि, सिविल सर्जन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी अधिकारी या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि वेतन समय पर जारी कराने की जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर था। सिविल सर्जन गुरुग्राम की ओर से एक सितंबर को जारी पत्र में एनएचएम के तहत कार्यरत सभी कर्मचारियों का वेतन हर माह की सात तारीख तक जारी करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि निर्धारित समय तक वेतन जारी नहीं होने पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। यह पत्र जिला लेखा प्रबंधक समेत संबंधित अधिकारिय...