लखनऊ, मई 6 -- केजीएमयू लिंब सेंटर में बुधवार को एक्सरे जांच की रसीद न मिलने पर मरीज और तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि कर्मचारी मरीजों से जांच शुल्क तो वसूल रहे हैं, लेकिन रसीद देने में टालमटोल कर रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जब 50 से अधिक मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तब रसीद मांगने पर विवाद शुरू हुआ। गोरखपुर के प्रशांत से कमर के एक्सरे के लिए 150 रुपये और हरदोई की रोली से पैर के एक्सरे के लिए 300 रुपये लिए गए। इसी तरह मिश्रिख के शिवशंकर और नीरज दुबे से भी 300-300 रुपये नकद जमा कराए गए, पर रसीद बाद में देने की बात कहकर टाल दिया गया। तीमारदारों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब पूरे संस्थान में हर सुविधा की रसीद मिलती है, तो केवल लिंब सेंटर में गोपनीयता क्यों। सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें हो रही जिन्हें खर्च की प्रतिपूर्ति...