जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- बर्मामाइंस स्थित लिंडे इंडिया के वेंडर पार्टनर साईं इंजीनियरिंग के ठेका मजदूरों ने शनिवार को कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन किया और गेट जाम कर दिया। जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने बताया कि वेंडर ने बिना पूर्व सूचना दिए काम से हटा दिया। इसके बाद भी उनका अंतिम वेतन, ओवर टाइम और ग्रेच्यूटी का भुगतान नहीं किया गया। बार-बार वेंडर को अपनी व्यथा बताने के बावजूद उनकी बातों को नजरअंदाज किया जाता रहा। आखिरकार आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ा। मजदूरों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आगे और उग्र प्रदर्शन करेंगे। महासंघ ने दावा किया कि मजदूरों के इस प्रदर्शन से कंपनी में चार घंटे उत्पादन ठप रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.