धनबाद, मई 10 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। बंगाली कैलेंडर के बैशाख महीने के 25वें दिन पच्छिसे बैशाख मनाया गया। मौके पर कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर का 165वां जन्म उत्सव भी धूमधाम से लिंड्से क्लब व पुस्तकालय में मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के अध्यक्ष अमलेंदु सिन्हा एवं सचिव सलिल विश्वास ने दीप जलाकर की। कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। क्लब व पुस्तकालय की ओर से संचालित आबोल ताबोल नाम से छोटे बच्चों ने खेल का प्रदर्शन किया। बच्चों ने रवींद्रनाथ टैगोर की लिखी नृत्य नाटिका जूता आविष्कार और श्यामा का सुंदर मंचन किया। इस दौरान जिले के हर क्षेत्रों से पहुंचे बंगाली दर्शकों ने इस सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुप्त उठाया व कार्यक्रम की सराहना की। यह भी पढ़ें- गौरव दिवस के रूप में मनी कवि रवी...