बिहारशरीफ, जुलाई 24 -- कार्यपालक पदाधिकारियों ने दी बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह ​नालंदा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी राजन कुमार ने स्पष्ट किया है कि प्रथम किस्त पाने वाले लाभार्थी लिंटर तक घर का निर्माण करेंगे, तभी उन्हें दूसरी किस्त की राशि मिलेगी। उन्होंने लाभुकों को बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लिंटर स्तर तक निर्माण होने के बाद भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही दूसरी किस्त की राशि खाते में भेजी जाएगी। राशि के लिए दलालों के चक्कर में नहीं पड़े। कुछ लोग जल्द रुपये दिलाने या प्रक्रिया आसान करने के नाम पर झांसा दे सकते हैं। लाभुकों को इस योजना से संबंधित कोई भी समस्या, भ्रम या शिकायत हो तो नगर पंच...