लिंटर भरभराकर गिरा, दादी नातिन घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 25 -- कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के बिल्हा गांव में रविवार देर शाम एक पुराने कमरे का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद वृद्ध महिला और उनकी मासूम नातिन मलबे में दबकर घायल हो गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला। कंपिल क्षेत्र के बिल्हा गांव निवासी वृद्ध उमा देवी रविवार देर शाम घर के पुराने हिस्से में बने कमरे में भैंस के लिए दाना निकालने गई थीं। उनके साथ उनकी 8 वर्षीय नातिन आराध्या भी मौजूद थी। बताया गया कि दोनों कमरे के अंदर थीं, तभी अचानक डाट से बना पुराना लेंटर भरभराकर ढह गया। तेज धमाके की आवाज सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन और आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों मलबे के नीचे दबी हुई हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाना शुरू किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.