संभल, मार्च 15 -- थाना क्षेत्र के गांव मैंदावली में शनिवार को लिंटर डालते समय हाईटेंशन लाइन से हाथ छूने पर मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के मैंदावली गांव निवासी अजब सिंह का शनिवार निर्मााधीन मकान पर मजदूर लिंटर डाल रहे थे। जहां अन्य मजदूरों के साथ गांव का ही राकेश कुमार (26वर्ष) पुत्र भूरे सिंह भी मजदूरी कर रहा था। उसी समय छत के बराबर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से मजदूर का हाथ छू गया। जिससे वह करंट की छपेट में आकर जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। मजदूर को जमीन पर गिरता देख अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में ग्रामीण उपचार के लिए जुनावई सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.