लखीमपुरखीरी, मई 25 -- मीरगंज थाना क्षेत्र के जाम गांव में लिंटर का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने युवक के सिर पर हथौड़ा मार दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। थाना मीरगंज के गांव जाम में रविवार को लक्ष्मण सिंह अपने मकान पर लिंटर डलवा रहे थे। आरोप है कि उन्होंने मकान का छज्जा निकाला तो पड़ोसी महेंद्र और उसके परिवार के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले : आरोप है कि महेंद्र, उसके भाई और रिश्तेदारों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में लक्ष्मण सिंह और इंद्रपाल घायल हो गए। इसी दौरान ...