देहरादून, अक्टूबर 4 -- रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी हरसंभव सहायता एवं सहयोग के लिए निरंतर तत्परता से कार्य किया जा रहा है। रविवार को केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग के लिंचोली क्षेत्र में ड्यूटी पर नियुक्त पीआरडी जवान प्रदीप को एक यात्री का पर्स मिला। पर्स में आवश्यक सामान एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पीआरडी जवान प्रदीप द्वारा अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स के वास्तविक स्वामी की तलाश की गई तथा पर्स को सुरक्षित रूप से सुनील कुमार चौधरी निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार को सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ पर्स वापस मिलने पर यात्री सुनील कुमार चौधरी द्वारा रुद्रप्रयाग पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली, ईमानदारी एवं तत्परता की मुक्तकंठ से प्रशंसा करत...