रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कन्या भ्रूण हत्या पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीसीपीएनडीटी अधिनियम-1994 के कड़ाई से अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। सीडीओ दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में बैठक में अल्ट्रासाउंड मशीनों से संबंधित 7 नए पीसीपीएनडीटी पंजीकरण और 21 नवीनीकरण आवेदनों पर चर्चा की गई। साथ ही अल्ट्रासाउंड केद्रों की संयुक्त जांच पर जोर दिया गया। सीडीओ ने सीएमओ को सभी पत्रावलियों का निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षण कर पंजीकरण एवं नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कम लिंगानुपात वाले विकासखंडों में औचक निरीक्षण अभियान चलाने और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित जांच करने पर जोर दिया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश सीमा से लगे क्षेत्रों में यूपी स्वा...