फरीदाबाद, मई 21 -- नूंह, सरसमल। लघु सचिवालय में आयोजित पीसी-पीएनडीटी, एनएचएम और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव और आयुष्मान भारत योजना पर चर्चा हुई। अधिकारियों को लिंगानुपात सुधार और सुरक्षित मातृत्व को लेकर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025-26 में फरवरी तक संस्थागत प्रसव का प्रतिशत बढ़कर 93.3 प्रतिशत पहुंच गया है, जबकि गृह प्रसव में कमी आई है। गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीकरण और चौथी एएनसी जांच में भी सुधार दर्ज किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पूरी गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने ग्रामीण...