चंदौली, मार्च 8 -- कमलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकासखंड अंतर्गत गोपालपुर, सेवखरी और मोहनभिट्टी गांवों मुख्य सड़क को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो गई है। मार्ग पर करीब 200 मीटर ईंट का खड़ंजा लगाया गया है, जो काफी खराब हो गया है। जिससे सड़क जगह-जगह उबड़-खाबड़ हो गई है और कई स्थानों पर धंस चुकी है। जिससे इस मार्ग पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। इस राह से गुजरने वाले अक्सर चोटिल हो जाते हैं।ग्रामीण अजय सिंह यादव, श्याम लाल यादव और रामप्यारे ने बताया कि यह सड़क पहले कच्ची थी। इसके बाद करीब पंद्रह वर्ष पहले ईंट बिछाकर बनाई गई थी। लेकिन लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण अब पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। सड़क के धंसने से आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के समय तो यह मार्ग बेहद खतरनाक हो जाता है। इस पर से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.