अल्मोड़ा, मई 4 -- मुकेश सक्टा,अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के चौमू गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। कहना है कि लोधिया चौमू मोटर मार्ग के लिंक सुवालतोक के लिए तीन किमी सड़क स्वीकृत है। सर्वे होने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। स्थानीय देवेंद्र राणा, गोविंद राणा, पुष्कर राणा, राजेंद्र राणा, दिनेश राणा, ललित राणा, नंदन कनवाल, तारा राणा, पुष्पा आदि ने डीएम से जल्द से जल्द लिंक मार्ग के निर्माण की मांग की है। यह भी पढ़ें- नई टिहरी के सिलोडा गांव के ग्रामीण ने सड़क निर्माण करने की मांग की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...