अल्मोड़ा, अप्रैल 2 -- रानीखेत। चिलियानौला पालिका के तहत घोड़ीखाल-जालली मासी लिंक मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए वार्ड नंबर सात के नागरिकों ने विधायक डा. प्रमोद नैनवाल का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि मार्ग को टायलयुक्त कर दिया गया है। शेष आठ सौ मीटर मार्ग को ठीक कराने का आश्वासन विधायक की तरफ से मिला है। कहा कि यदि यह लिंक मार्ग बन जाता है तो नगर में वाहनों के जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं वार्ड सात के लोगों को दूध, गैस के वाहन भी यहीं उपलबध होंगे। आभार जताने वालों में सभासद शंकर दत्त बुधोड़ी, कृपाल सिंह, दुर्गादत्त नैनवाल, कमला फुलोरिया, रेणु बिष्ट, पूर्व सभासद उमा रावत आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...