लिंक मार्क पर बैलगाड़ी से टकराई बाइक, संभल निवासी हलवाई की मौत, दोस्त घायल
अमरोहा, मई 21 -- हसनपुर, संवाददाता। लिंक मार्ग पर मंगलवार रात बैलगाड़ी की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।जनपद संभल के एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव बाबूखेड़ा निवासी जयप्रकाश पुत्र महेंद्र शादी ब्याह में हलवाई का काम करता है। उसके कुछ रुपये कोतवाली क्षेत्र के गांव रझौंहा निवासी एक व्यक्ति पर उधार चल रहे थे। मंगलवार रात रुपये वापस लेकर वह गांव निवासी अपने दोस्त रवि के साथ बाइक से पतेई भूड़ लिंक मार्ग से होकर गांव लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक पतेई भूड़ के नजदीक पहुंची कि तभी आगे चल रही बैलगाड़ी से टकरा गई। यह भी पढ़ें- बैलगाड़ी से टकराई बाइक, संभल के हलवाई की मौत, दोस्त घायल हादसे में 28 वर्षीय जयप्रकाश की मौके पर मौत हो गई जबकि, रवि घायल हो गया। पुलिस ने शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.