लिंक फेल व एटीएम बंद रहने से ग्राहक निराश
सुपौल, मई 14 -- किशनपुर। किशनपुर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बीते दो दिनों से लिंक फेल और एटीएम खराब रहने से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। मंगलवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक सैकड़ों लाभार्थी बैंक में बैठे रहे, लेकिन एक भी ग्राहक का रुपया निकासी नहीं हो सका। पैसा नहीं मिलने से लोगों के कई जरूरी काम अटक गए। कई ग्राहकों का आरोप है कि बैंक कर्मी प्रतिदिन तकनीकी खराबी का हवाला देकर उन्हें लौटा देते हैं। इस संबंध में शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि लिंक नहीं होने से लेन-देन ठप रहा। एटीएम भी खराब है। सहरसा से टेक्निकल इंजीनियर को बुलाया गया है। यह भी पढ़ें- लिंक फेल व एटीएम बंद रहने से ग्राहक निराश सिस्टम ठीक होते ही बैंक का कामकाज सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.