लिंक ट्रेन लेट होने से इस्पात एक्सप्रेस बदले समय से रवाना
जमशेदपुर, जून 25 -- जमशेदपुर। इस्पात एक्सप्रेस की लिंक ट्रेन लेट होने के साथ धुलाई और मरम्मत के कारण गुरुवार को बदले समय से रवाना हुई। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अनुसार, जुनागढ़ हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 2.15 बजे के बदले 12.15 बजे खुलेगी जबकि, हावड़ा कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस 6.30 बजे के बजाय 9.30 बजे खुली है। इस्पात एक्सप्रेस को अप-डाडन में लेट से रवाना करने से टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और खड़गपुर समेत अन्य स्टेशनों के चार हजार से ज्यादा यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। जानकार बताते हैं कि, टाटानगर होकर जनशताब्दी और इस्पात एक्सप्रेस एक महीने में शायद कभी समय से अपडाउल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.