औरैया, फरवरी 9 -- अजीतमल, संवाददाता। ऑनलाइन ठगी के मामलों को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद लोग साइबर अपराधियों के जाल में फंस रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिरधारीपुर का है, जहां पेटीएम साउंड बॉक्स बंद कराने के नाम पर भेजी गई लिंक खोलते ही दुकानदार के खाते से 26 हजार रुपये पार हो गए। ग्राम गिरधारीपुर निवासी आदित्य कुमार पुत्र रामदास हाईवे किनारे चार पहिया वाहनों की धुलाई की दुकान चलाता है। उसने पुलिस व साइबर क्राइम सेल को दी तहरीर में बताया कि दुकान पर ऑनलाइन भुगतान लेने के लिए पेटीएम साउंड बॉक्स लगा हुआ है। तकनीकी समस्या के कारण वह इसे बंद कराना चाहता था, जिसके लिए उसने ऑनलाइन अनुरोध किया था। 7 फरवरी 2026 की शाम करीब 5:04 बजे उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आई और फोन कॉल कर खुद को पेटीएम कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.