रुडकी, अप्रैल 6 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शक्ति विहार निवासी सुदेश ने पुलिस को तहरीर देकर दो हजार की साइबर ठगी होने की शिकायत की है। सुदेश ने बताया कि सोमवार की दोपहर उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया था। लिंक खोलने के पांच मिनट बाद ही उसके खाते से दो हजार की धनराशि निकलने का मैसेज आया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...