गाज़ियाबाद, अप्रैल 19 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने आईजीएल गैस अंतरण के नाम से लिंक भेजकर चिरंजीव विहार निवासी व्यक्ति के खाते से चार लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़ित के मुताबिक लिंक को खोलते ही मोबाइल का नियंत्रण ठगों के हाथ में चला गया, जिसके बाद खाते से रकम कट गई। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।चिरंजीव विहार सेक्टर-पांच निवासी अरविंद सिंह चौहान ने कविनगर थाने में दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि बीते नौ अप्रैल को वह साइबर अपराध का शिकार हो गए। उनके मोबाइल पर आईजीएल गैस से संबंधित एक लिंक प्राप्त हुआ, जिसमें गैस अंतरण करने का प्रलोभन दिया गया था। जैसे ही उन्होंने उक्त लिंक को खोला तो उनका मोबाइल दूरस्थ रूप से नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से कुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.