लिंक खोलते ही क्रेडिट कार्ड से सवा दो लाख उड़े
फरीदाबाद, जून 26 -- -साइबर ठग ने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक का अधिकारी बनकर फोन किया और नया कार्ड बनाने के नाम पर लिंक भेजा -जालसाजों ने चार ट्रांजेक्शन में रकम निकाली, शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी कविनगर पुलिस
साइबर ठगी की घटना गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के क्रेडिट कार्ड धारक को नया कार्ड जारी करने का झांसा देकर सवा दो लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने एक लिंक भेजा, जिसे क्लिक करते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया और खाते से रकम साफ हो गई। कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। गोल्फ लिंक लैंड क्राफ्ट के विला पंच निवासी राहुल गुप्ता ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि वह अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं। 12 मई 2026 को सुबह करीब 11 बजे मोबाइल पर फोन आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.