हापुड़, फरवरी 18 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी शिवमंदिर रोड निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर 13 सितंबर 2025 को आए एक लिंक को खोलते ही साइबर ठगों ने उनके खाते से 99999 हजार रुपये दो बार में निकाल लिए।इसकी जानकारी होते ही पीड़ित घबरा गया। आनन फानन में उसने नगर कोतवाली में साइबर टीम से शिकायत की। टीम ने तुरंत उनके खातों को होल्ड करा दिया। इसके बाद उनकी 99999 रुपये धनराशि पुलिस ने उनके खाते में वापस ट्रांसफर करा दी। पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांण्डेय ने बताया कि 13 सितंबर 2025 को मोहल्ला देवलोक कॉलोनी शिव मंदिर रोड निवासी अमित के मोबाइल नंबर पर साइबर ठगों ने एक लिंक भेजा था। लिंक आने पर पीड़ित ने गलती से लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके खात...