लिंक एक्सप्रेस-वे प्रभावित किसानों को बड़ी राहत, सर्किल रेट का होगा पुनर्निर्धारण
बुलंदशहर, मई 12 -- कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को विधायक अनिल शर्मा की मौजूदगी और डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में किसान वार्ता आयोजित की गई। बैठक में लिंक एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस-वे में आने वाले गांवों के सर्किल रेट बढ़ाने की मांग किसान लगातार उठा रहे थे। किसानों की समस्याओं को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने शासन को अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को सर्किल रेट का पुनर्निर्धारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जिन किसानों की जमीन के बैनामे कराए जा चुके हैं, उन्हें आर्थिक नुकसान न हो, इस संबंध में भी सकारात्मक विचार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.