लिंक एक्सप्रेस-वे को भूमि अधिग्रहण तेज
झांसी, जून 18 -- झांसी। तहसील मोंठ क्षेत्र से गुजरने वाले प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 70 हेक्टेयर भूमि का बैनामा पूरा हो चुका है। करीब 300 किसानों ने स्वेच्छा से अपनी भूमि परियोजना के लिए उपलब्ध कराकर विकास कार्य को गति देने में सहयोग किया है। उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भविष्य में क्षेत्र के आर्थिक विकास की नई संभावनाएं खोलेगी। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.