फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के शिष्ट मंडल ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जमीन का बैनामा न करने पर गुतासी के कोटेदार अरविंद गंगवार का कोटा निलंबित कर दिया गया है। भाकियू नेताओ ने कहा कि वह संगठन के पदाधिकारी भी हैं। प्रशासन जबरन उनकी जमीन लेना चाहता है। इसको लेकर 29 मई को किसानों ने धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी उनका कोटा निलंबित कर दिया गया। जिलाध्यक्ष अजय कटियार, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, अभय यादव, गोपी शाक्य, छविनाथ आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...