लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए नए सर्किल रेट से मुआवजे की मांग
मैनपुरी, मई 20 -- भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) के पदाधिकारियों और किसानों ने फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत आने वाले गांवों के सर्किल रेट बढ़ाने और पूर्व में किए गए बैनामों का मुआवजा नए रेट से दिलाने की मांग की है। बुधवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में जोरदार नारेबाजी की गई। किसानों ने डीएम के नाम एसडीएम नीरज कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण चनेपुर, छबीलेपुर, अकबरपुर बिकू, हाजीपुर बरहान, बहदीनपुर, मुड़ई और पटना टिलुआ जैसे गांवों के किसानों के खेतों से होकर किया जा रहा है। इन गांवों के किसानों ने पूर्व में अधिकारियों के इस आश्वासन पर पुराने सर्किल रेट पर ही बैनामे कर दिए थे कि सर्किल रेट बढ़ने पर सभी को बढ़े हुए रेट से ही मुआवजा दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.