बुलंदशहर, मार्च 6 -- प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आई है। प्रशासन ने किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की दरें निर्धारित कर दी हैं। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में सर्किल रेट का दो गुना और ग्रामीण क्षेत्रों में चार गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, जनपद में प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की जाने वाली अधिकांश भूमि ग्रामीण श्रेणी में आती है। जिले में केवल औरंगाबाद कस्बा ही शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। औरंगाबाद में भूमि अधिग्रहण पर किसानों को सर्किल रेट का दो गुना मुआवजा मिलेगा, जबकि अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को चार गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। यह लिंक एक्सप्रेस-वे प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य प्रमुख शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.