बुलंदशहर, मार्च 3 -- सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गंगा-यमुना-जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। जनपद की पांच तहसीलों के 39 गांवों से होकर यह लिंक एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। साथ ही लगभग 8,700 किसानों की लगभग 677 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। गौरतलब है कि गंगा एक्सप्रेस वे को जेवर एयरपोर्ट से कनेक्ट करने के लिए लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण के लिए दावे आपत्तियां लेने के बाद उनका निस्तारण भी कर दिया है। इस परियोजना के अंतर्गत जिले के लगभग 8,700 किसानों को करीब 1,500 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है। अफसरों की मानें तो भूमि अधिग्रहण की आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। भूमि अधिग्रहण के दायरे में आने वाले गांवों में खुर्जा तहसील के अमानुल्ल...