बुलंदशहर, जुलाई 24 -- ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए जिले में समझौते के आधार पर किसानों से बैनामे कराने का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में शिकारपुर तहसील की प्रगति सबसे खराब है। लक्ष्य के सापेक्ष यहां अब तक केवल 35 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण हो सका है, जबकि 62 प्रतिशत अधिग्रहण के साथ सदर तहसील जिले में पहले स्थान पर है। भूमि अधिग्रहण की धीमी रफ्तार पर एडीएम प्रशासन ने जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए जिले में कुल 670.01 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसके सापेक्ष अब तक 342.59 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। खास बात यह है कि सर्किल रेट में संशोधन के बाद पिछले 22 दिनों में ही 257.73 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जिससे प...